BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
19-Jan-2021 12:42 PM
PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला क्या बोला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अखाड़े में उतर गए. चिराग के खिलाफ जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए उन्हें प्रवासी बता दिया है. मांझी ने कहा है कि चिराग पासवान बिहार आते ही नहीं तो उनको डर क्यों लगेगा.
पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'चिराग जी आप बिहार आतें कब है कि आपको डर लगेगा? वैसे 2020 के चुनाव में बिहार की जनता मालिक ने स्पष्ट तरीक़े से बता दिया है कि सूबे की आवाम को सबसे ज़्यादा डर आपसे और आप जिसकी मदद कर रहें थें उनसे लगता है, तब ही तो आपको और आपके उ छोटे भाई को सत्ता से दूर रखा है.'
.@iChiragPaswan जी आप बिहार आतें कब है कि आपको डर लगेगा?
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 19, 2021
वैसे 2020 के चुनाव में बिहार की जनता मालिक ने स्पष्ट तरीक़े से बता दिया है कि सूबे की आवाम को सबसे ज़्यादा डर आपसे और आप जिसकी मदद कर रहें थें उनसे लगता है,तब ही तो आपको और आपके उ छोटे भाई को सत्ता से दूर रखा है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भी जीतन राम मांझी और चिराग पासवान एक दूसरे के सामने खड़े नजर आए थे. महागठबंधन से पाला बदलकर एनडीए में आने वाले जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि एनडीए और महागठबंधन से अलग अकेले चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान केवल एक सीट पर जीत हासिल कर पाए. ऐसे में अब जीतन राम मांझी दलित वोट बैंक की राजनीति के ऊपर बिहार में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं. यही वजह है कि नीतीश सरकार पर जब भी चिराग निशाना साधते हैं, मांझी उन पर पलटवार जरूर करते हैं.