ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / politics / मांझी के बाद पारस ने दिया जगदानंद सिंह को ऑफर, हमारी पार्टी में...

मांझी के बाद पारस ने दिया जगदानंद सिंह को ऑफर, हमारी पार्टी में आएं..मिलेगा सम्मान

17-Aug-2021 03:31 PM

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लोजपा-पारस गुट में शामिल होने का ऑफर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दिया है। उन्होंने कहा कि जगदा बाबू काफी वरिष्ठ नेता हैं उनका सम्मान होना चाहिए। जगदानंद सिंह हमारे पार्टी में आएं उनका स्वागत है। वे पार्टी में आएं तो यह खुशी की बात होगी। हालांकि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने जगदानंद सिंह को ऑफर दिया था। जीतनराम मांझी ने यह कहा था कि जगदानंद सिंह आ जाएं तो पार्टी उनको पूरा मान-सम्मान देगी।

 

लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद पशुपति कुमार पारस केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए। बिहार की सियासत में नया दांव चलते हुए उन्होंने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने जगदानंद सिंह को हम पार्टी ज्वाइन करने की बात कही थी। अब लोजपा-पारस गुट ने जगदानंद सिंह को ऑफर दिया है। 


ऐसी चर्चा है कि पिछले दिनों युवा राजद के एक कार्यक्रम में तेजप्रताप यादव द्वारा दिए गए बयान के बाद से ही जगदा बाबू नाराज चल रहे हैं। पटना में युवा राजद के कार्यक्रम में तेजप्रताप ने कहा था कि लोगों को समझना चाहिए कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। आज किसी के पास है तो कल किसी और के पास होगी। कुछ लोग हिटलर बने हुए है।


जगदानंद सिंह पिछले कुछ दिनों से आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं जा रहे हैं। जिससे पटना की सियासत में उनकी नाराजगी की चर्चा तेज हो गई हैं। आज भी जगदा बाबू पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। जगदानंद सिंह की नाराजगी की बातों को तेजस्वी ने सिरे से खारिज कर दिया।


तेजस्‍वी यादव ने कहा कि पार्टी ऑफिस नहीं आने का मतलब यह नहीं है कि कहीं कोई नाराजगी है। कोई व्‍यक्तिगत कारण भी हो सकता है। वही केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि जगदानंद सिंह के साथ तेजप्रताप यादव ने जो किया उसकी हम भर्त्सना करते हैं। जगदा बाबू हमारी पार्टी में आएं तो यह खुशी की बात होगी। पशुपति पारस ने कहा कि आरजेडी छोड़कर हमारे साथ आएं मिलेगा सम्मान।