BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
25-Sep-2024 09:38 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि लालू गड़ेरिया हैं यादव नहीं है। मांझी के इस बयान को लेकर मीडिया ने जब लालू से पूछा कि मांझी जी कह रहे हैं कि लालू जी यादव नहीं है गड़ेरिया हैं इतना सुनते ही लालू आगबबूला हो गये और कहने लगे की तब ऊ मुसहर है क्या?
दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव हेल्थ चेकअप के लिए मुंबई गये हुए थे बुधवार की शाम को वो पटना लौटे हैं। उनके साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी थी। पटना में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए लालू ने जीतन राम मांझी के बयान का पलटवार किया। दरअसल बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर कहा था कि वो और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन आरएसएस के स्कूल से पढ़कर आए हैं। जीतनराम मांझी नहीं बल्कि जीतनराम शर्मा हैं।
तेजस्वी के इस बयान पर जीतनराम मांझी ने फिर पलटवार किया कहा कि वो लोग नहीं पढ़े हैं हम तो पढ़कर आए हैं। मेरे पेटे संतोष कुमार सुमन पीएचडी किये हुए नेट की डिग्री भी हासिल किये हुए हैं और एक प्रोफेसर भी हैं और हम भी बीए ऑनर्स किये हुए हैं। तेजस्वी यादव अपनी डिग्री के बारे में ना बतायें कि वो क्या किये हुए है? दूसरी बात यदि वो हमको जीतनराम शर्मा कहते हैं तो जरा अपने पिताजी के बारे में भी बतावे कि उनके पिताजी किसके जन्मे हुए है गड़ेरिया के जन्मे हैं तो वो गड़ेरिया हैं यादव नहीं है।
बता दें कि इससे पहले 19 सितंबर को इसे लेकर जीतनराम मांझी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि विपक्षी दलों के गुंडे हमारे घर,दरवाजों को तोड़ सकतें पर हमारे लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकतें। घर जलाने वाले लोगों के संरक्षक लालू पाल (गरेड़ी) जी आप राजनीति के लिए अपनी जाति छुपा सकतें हैं पर हम नहीं। हम गर्व से कहतें हैं “हम मुसहर हैं” लालू जी में हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गरेड़ी हैं। लालू जी! पुरे बिहार में दलितों के जमीन पर और मुसलमानों के क़ब्रिस्तानों पर किस पार्टी के समर्थकों का क़ब्जा रहा है यह सबको पता है।आपने और आपके लोगों ने बहुत दबा लिया हमलोगों को,अब करारा जवाब मिलेगा।
नीतीश कुमार के रिटायरमेंट पर बोले जीतन राम मांझी : शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं। नीतीश कुमार हमसे 4 साल छोटे हैं हम 80 साल के हैं तो क्या मैं रिटायर होने लायक हो गया? @jitanrmanjhi #Bihar #Biharnenws pic.twitter.com/vjKbgpH21g
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 25, 2024