बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
29-Jul-2025 12:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: हाल ही में यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की है। एक धरना कार्यक्रम के दौरान मीडिया के तीखे सवाल सुनकर मनीष कश्यप आपे से बाहर हो गए और पत्रकारों से ही धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार- झारखंड नहीं करता है।
दरअसल, मोतिहारी के रक्सौल में पुल निर्माण की मांग को लेकर कौड़िहार चौक पर जनसुराज के नेताओं द्वारा धरने का आयोजन किया गया था। इस धरने में यूट्यूबर मनीष कश्यप भी समर्थन में पहुंचे। धरना स्थल पर मनीष कश्यप के पहुंचने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों और यूट्यूबर्स ने उनसे सवाल-जवाब शुरू कर दिए।
जैसे ही एक यूट्यूबर ने प्रशांत किशोर पर उनके पुराने बयानों का हवाला देते हुए सवाल किया, मनीष कश्यप भड़क गए और तीखी प्रतिक्रिया देने लगे। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और मनीष कश्यप की यूट्यूबर्स से तीखी बहस होने लगी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर जमकर धक्का-मुक्की और तू-तू, मैं-मैं हुई। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।
बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप से जब उनके पुराने बयानों को लेकर सवाल किए गए, तो उन्होंने पत्रकारों को धमकी देने जैसी बातें भी कहीं, जिससे विवाद और बढ़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी