मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Nov-2023 04:23 PM
By First Bihar
DESK: संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने महुआ को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर का प्रेसिडेंट बनाया है।
ममता बनर्जी द्वारा बड़ी जिम्मेवारी सौपने पर महुआ ने उन्हें धन्यवाद दिया है। महुआ ने एक्स पर लिखा, ''मुझे कृष्णानगर जिले का प्रेसिडेंट नियुक्त करने पर ममता बनर्जी और टीएमसी का थैंक्यू.कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करूंगी.''
बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कैश कांड के बीच महुआ मोइत्रा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। बता दें कि पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ को निष्कासित करने की सिफारिश की थी।