Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
27-Jan-2025 05:36 PM
By First Bihar
Congress Attack On Bjp: महाकुंभ में पिछले दो दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। रोज एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। जिसमें बीजेपी नेता भी शामिल हैं जो महाकुंभ में आकर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी नेताओं के महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'अरे भाई, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? आपको खाना मिलता है क्या?
फिर खड़गे ने आगे कहा कि मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचना चाहता हूं। मेरी बातों से यदि किसी को ठेस पहुंचता है तो माफी मांगता हूं। लेकिन आप बताइए कि बच्चा भूखा मर रहा है। बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। उधर गंगा में डुबकी लगाने के लिए बीजेपी नेताओं में होड़ मची हुई है। हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है। खड़गे ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी देशद्रोही है उन्होंने आगे कहा कि यदि गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति चाहते हैं तो संविधान की रक्षा करें। मल्लिकार्जुन खड़गे ने महू में यह बातें कही।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महू की धरती पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्म हुआ था। देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम बाबा साहेब ने किया था। जब अकेले बाबा साहेब इतना काम कर सकते हैं, तो आप सभी यदि बाबा साहेब जैसे बन जाएं तो BJP की सरकार हिल जाएगी। बाबा साहेब, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसा आप लोगों को बनना है और संविधान की रक्षा करनी है और यह लड़ाई आपकी तरफ से राहुल गांधी लड़ रहे हैं।