Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
07-Mar-2025 08:37 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics : बजट सत्र के बीच हुई महागठबंधन के विधानमंडल दल की बैठक में एक ओर जहां विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने की ठोस रणनीति बनाई गई, वहीं सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता भी चुन लिया गया। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी घटक दलों को जनता के बीच पैठ बनाने के कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि तेजस्वी महागठबंधन के नेता हैं। महागठबंधन में शामिल सभी दल यह मानते हैं। इसलिए आपसी मतभेद कहीं नहीं दिखना चाहिए। किसी भी प्रकार के विरोधाभास से महागठबंधन में शामिल दलों को परहेज करना है। महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं ने भी एक सुर में माना कि तेजस्वी के ही नेतृत्व में महागठबंधन चलेगा और अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही बनाया जाएगा।
महागठबंधन का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद तेजस्वी यादव ने भी विधायकों को सलाह दी कि ऐसा कोई बयान न दें जिससे विरोधाभास हो, विधानसभा चुनाव में हमें मिलकर एनडीए का मुकाबला करना है। उन्होंने विधायकों को ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच रहने की सलाह दी और कहा कि उनके हर सुख-दुख में सहभागी बनें। महागठबंधन की सीटिंग सीटों पर हर हाल में हमें जीतना है और एनडीए की सीटों पर भी पूरी तैयारी से उतरना है। हर हाल में पूर्ण बहुमत का संकल्प लेकर चुनाव में जाना है। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बन कर रहेगी।
तेजस्वी ने कहा कि जिन विधायकों का परफॉरमेंस खराब होगा, उनसे मैं खुद वन-टू-वन मीटिंग करूंगा। इस बार पूरी तरह से जांच-परख कर जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता 243 सीटों पर इस संकल्प के साथ जुटें कि अगली बार नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनने देंगे। जनता को बताना है कि जंगल राज वाला एनडीए का शगुफा अब नहीं चलेगा। लोगों को बताना होगा कि ये लोग डर दिखाकर आपका वोट हासिल करना चाहते हैं।
राजद के शासनकाल में जो काम किए गए, उन कार्यों का डाटा लेकर हमारे विधायक जनता के बीच जाएं और राजद के शासन काल की उपलब्धियां आमजन को बताएं। साथ ही, बीजेपी की तरफ से नीतीश कुमार के विरोध में रहते जो निशाने साधे गए, जो बातें कही गई थी, उसे याद दिलाते हुए सत्तापक्ष को घेरेंगे और इसका असली चरित्र जनता के बीच उजागर करेंगे। अब महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक भी सभी जिलों में होगी ताकि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। तेजस्वी ने कहा कि इस बार सीट शेयरिंग कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। समय रहते फैसला होगा और सभी दलों के नेतृत्वकतर्स इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे।