सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
18-Mar-2024 05:31 PM
By First Bihar
DELHI: आखिरकार बिहार एनडीएम में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो गया। सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है उसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा (रामविलास) 5, मांझी की पार्टी हम- 1 और कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकसभा की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी जिन सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम शामिल हैं।
वहीं जेडीयू 16 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के खाते में जो लोकसभा की सीटें आई हैं उसमें वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर शामिल हैं।
वहीं चिराग की पार्टी जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई शामिल हैं जबकि मांझी की पार्टी गया सीट से और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी।