बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
15-Feb-2021 10:12 AM
PATNA : बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है,जहां लोजपा-जेडीयू के खटास के बीच चिराग पासवान के सांसद ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. लोजपा के सांसद के इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है.
लोजपा के सांसद चंदन सिंह पहली बार नवादा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एक अणे मार्ग स्थित सीएम के आधिकारिक आवास पर चंदन सिंह और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. जिसके बाद से बिहार से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि लोजपा की तरफ से इस मुलाकात को लेकर सफाई दी गई है, लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर मुलाकात की गई है. इसका कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाए.
वहीं लोजपा सांसद ने इस मुलाकात को राजनीति से अलग बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम से मुलाकात की. इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने की आवश्यकता नहीं है.
बता दें कि लोजपा के सांसद चंदन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बिहार के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है कि क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान से ही चिराग पासवान सीएम पर लगातार हमला बोल रहे हैं.