ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत

Home / politics / LJP सांसद वीणा देवी के पति पर 10 लाख हड़पने का आरोप, दिनेश...

LJP सांसद वीणा देवी के पति पर 10 लाख हड़पने का आरोप, दिनेश सिंह पर '420' का मामला दर्ज

26-Sep-2021 11:51 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के पति पर एक व्यक्ति का 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है. सांसद वीणा देवी के पति के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह पर बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 10 लाख रुपए पचाने का आरोप लगा है.


मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में  लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के पति और बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य दिनेश सिंह पर '420' का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कराया गया है. धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए यह शिकायत सदर थाना के पताही के रहने वाले संजीव कुमार राजन ने की है. इस मामले में सत्येंद्र प्रसाद को भी आरोपित बनाया गया है.


संजीव कुमार राजन ने परिवाद में आरोप लगाया है कि "पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह और सत्येंद्र प्रसाद ने एक कट्ठा जमीन का सौदा उनसे 21 लाख में 2013 में तय किया था." संजीव ने तीन बार में अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपए दे दिया. इसके बाद बाकी के पैसे 11 लाख रुपये देने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी. फिर संजीव ने रुपये लेकर जमीन रजिस्ट्री करने की बात कही, लेकिन वे लोग टालते रहे.


इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भी भेजा गया, लेकिन न तो रुपए लौटाए गए और न ही जमीन रजिस्ट्री की गई. इसके बाद संजीव राजन ने अधिवक्ता कमलेश कुमार के माध्यम से परिवाद दर्ज कराया. अधिवक्ता ने कहा कि "कोर्ट ने 7 अक्टूबर को सुनवाई की तारीख रखी है." इस संगीन आरोप को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह ने कहा कि "लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. परिवादी को जानते भी नहीं है. परिवाद दर्ज होने की भी जानकारी नहीं हैं. किसी दलाल ने रुपए लिए होंगे. इसका उन्हें पता नहीं है. कोर्ट से अगर नोटिस आएगा तो जवाब दिया जाएगा."