1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
02-Feb-2025 09:17 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर लिट्टी विद मांझी पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। आज की लिट्टी विद मांझी कार्यक्रम में उपस्थित होकर नेताओं ने बिहार की जनता की खुशहाल जिंदगी और बेहतरी की कामना की।
लिट्टी विथ मांझी कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने लिट्टी घुघनी की तारीफ की। कहा कि लिट्टी बहुत मजे की थी लेकिन... मुझे चना बहुत पसंद है..वो मैंने पूरा खा लिया।
लिट्टी विद मांझी पार्टी के कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेम और सद्भाव पूर्वक आपस में मिलकर काम करने और उपस्थित सम्मानित नेताओं ने आपस में बिहार के भविष्य पर खुलकर बातचीत की। लिट्टी विद मांझी के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री जनक राम, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोम के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, विधायक, पार्षद, एनडीए के तमाम शामिल हुए।
सभी लोगों ने लिट्टी विद मांझी पार्टी का भरपूर आनंद लिया और बिहार के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा की। सभी लोगों का स्वागत खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन कर रहे थे। आज के इस कार्यक्रम में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार, विधायक प्रफुल्ल मांझी,विधायक ज्योति मांझी, विधायक दीपा मांझी, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण, राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, नंदलाल मांझी, राधेश्याम प्रसाद, कमालुद्दीन खान, चुन्नू शर्मा, मनीष कुमार, दिलीप यादव,अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल यादव, आयुष पासवान, गीता पासवान, आदित्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता लिट्टी पार्टी में मौजूद थे।