Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
11-Mar-2025 11:55 AM
By First Bihar
Land For job Scam: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार समेत अन्य आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश होने का समन जारी किया था। कोर्ट ने इस मामले में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बेटी हेमा यादव समेत कई अन्य आरोपियों को बेल दे दी है।
इस मामले में लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 50 हजार के निजी मुचलके और एक सिक्योरिटी बॉन्ड पर सभी आरोपियों को बेल दे दिया। लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत 103 लोग आरोपी बनाए गए हैं। इससे पहले सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने इस मामले में लालू, तेजस्वी, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 8 आरोपियों को पहले ही पेशी से राहत दे रखी है।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तेजप्रताप यादव और हेमा यादव समेत अन्य को समन भेजकर 11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर आज लालू प्रसाद की बेटी हेमा यादव और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कोर्ट के समक्ष पेश हुए। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने हेमा यादव और तेज प्रताप यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी।