मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Mar-2025 10:29 AM
By FIRST BIHAR
Land For Job Case: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज लैंड फॉर जॉब मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ हो सकती है। उन्हें पटना स्थित ईडी दफ्तर में सुबह 10 बजे बुलाया गया है। इसके अलावा, सूत्रों के अनुसार, ईडी तेजप्रताप यादव से भी आज पूछताछ कर सकती है।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने लालू परिवार को समन भेजा है, जिसके बाद अब पूछताछ की कार्रवाई हो सकती है। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी आज दोपहर में तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी। वहीं, ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले, 29 जनवरी को ईडी ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जबकि पिछले साल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। आज राबड़ी देवी और तेजप्रताप की पेशी ईडी के सामने हो सकती है।
लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं।
आरोप के अनुसार, लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल की थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार, जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। इन जमीनों के अधिकतर मामलों में मालिकों को कैश में भुगतान किया गया।