Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
24-Feb-2025 11:32 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। भागलपुर में प्रधानमंत्री किसानों के लिए कई योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव के साथ साथ उनके पिता लालू प्रसाद ने भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर तीखा तंज किया है।
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज करते हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री आज बिहार में है इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलो की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे”।
इससे पहले रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले लालू प्रसाद ने पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज किया था। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और किसानों को मिलने वाली सौगात पर सवाल किया था, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि, "अच्छा है आ रहे हैं, अभी तक नहीं दिए थे तो अब देंगे, अच्छा है।
बता दें कि लालू प्रसाद को रूटीन चेकअप कराना है, इसलिए वह दिल्ली गए हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी दिल्ली रवाना हुए हैं। पीएम मोदी भागलपुर से आज किसान सम्मान निधी की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात किसानों के साथ साथ बिहार के लोगों को देने वाले हैं। पीएम मोदी के बिहार दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।