Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
11-Jun-2025 01:00 PM
By FIRST BIHAR
Lalu Prasad Birthday: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद का आज 78वां जन्मदिन है। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए आरजेडी ने कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। राजधानी पटना समेत राज्य के हर जिला में पार्टी कार्यालय में लालू प्रसाद के जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी दौरान सीवान में लालू प्रसाद के जन्मदिन पर कांड हो गया। आरजेडी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जीवित लालू की तस्वीर पर माला पहना दिया।
दरअसल, सीवान में राजद नेताओं ने इस बार लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस को एक अलग ही ‘आध्यात्मिक ऊंचाई’ पर पहुंचा दिया। पूर्व विधानसभा स्पीकर विधायक अवध बिहारी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीवित और राजनीतिक रूप से अब भी सक्रिय लालू यादव की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाकर ‘श्रद्धा सुमन’ अर्पित कर दिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजू थे लेकिन किसी ने नहीं कहा कि जिंदा लोगों की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाया जाता है। तस्वीरें सामने आने के बाद जिले के सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
आरजेडी विधायक ने यह क्या कर दिया. लालू प्रसाद के जन्मदिन पर सीवान में हो गया कांड, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने लालू के चित्र पर पहना दिया माला.#RJDLeader #LaluYadavBirthday #PoliticalDrama #CakeOnBoat #LaluTurns78 #BiharPolitics #RJDCelebration #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/wEEHDHzXqs
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 11, 2025
आरजेडी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, “गरीब का बेटा, गाँव की मिट्टी से उठा वो नेता — जो संसद तक पहुँचा, लेकिन कभी ज़मीन नहीं छोड़ी। लालू यादव सिर्फ़ एक नाम नहीं, एक आंदोलन हैं। उन्होंने राजनीति को भाषणों से नहीं, अपने संघर्षों से ज़िंदा किया। जो रेल चला सकता है बिना किराया बढ़ाए, वो लालू है। जो पिछड़ों, दलितों और आम आदमी की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचाए — वो लालू है”।
उन्होंने आगे लिखा, “जहाँ बाकी नेता कुर्सी के पीछे भागते रहे, वहाँ लालू जी ने अपने जीवन को सिद्धांतों के लिए समर्पित किया। आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें सिर्फ़ शुभकामनाएँ नहीं देते, बल्कि उन्हें धन्यवाद कहते हैं — उनके साहस, उनके समाजवाद और उनकी सच्ची जनप्रतिबद्धता के लिए। लालू जी सिर्फ़ बिहार के नहीं, पूरे भारत के दिलों में बसते हैं।आपका जीवन दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, और यूँ ही जनता की प्रेरणा बने रहें। जन्मदिन की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ लालू प्रसाद यादव जी को!”
सीवान से फैयाज़ अली की रिपोर्ट..