ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / politics / कृषि बिल के खिलाफ पटना, बेतिया, नवादा सहित कई जिलों में निकाला...

कृषि बिल के खिलाफ पटना, बेतिया, नवादा सहित कई जिलों में निकाला गया विरोध मार्च, कृषि कानून में संशोधन की मांग

03-Feb-2021 05:45 PM

PATNA/NAWADA/BETTIAH: कृषि बिल का विरोध पूरे देश में जारी है। पटना, बेतिया, नवादा सहित बिहार के कई जिलों में आज कृषि बिल का विरोध किया गया। पटना सिटी में जल्ला किसान आज सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार से बिल वापस लिए जाने की मांग की। पटना साहिब स्टेशन से चौक शिकारपुर तक किसानों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर कृषि बिल पर विरोध जताया गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि इस बार की बजट से किसानों ने जो उम्मीद लगा रखी थी उस पर पानी फेर दिया गया। यह बजट किसान विरोधी बजट है जिससे सिर्फ कॉरपोरेट जगत को ही फायदा मिलेगा। जल्ला किसानों ने कृषि बिल में संशोधन किए जाने की मांग की। 

  


अनिवार्य सेवानिवृति, संविदा पर बहाली, दैनिक वेतन कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग, 2004 से पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर नवादा के प्रजातंत्र चौक पर ऑल इंडिया सेंट्रल कॉसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने विरोध मार्च निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। नवादा के नगर भवन से प्रजातंत्र चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। 


बेतिया में एटक, सीटू सहित कई संगठनों ने मिलकर विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सोआबाबू चौक पर विभिन्न संगठनों ने किसान और मजदूर विरोधी बजट की प्रतियां जलाई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही बेतिया के मजदूर सभा भवन में आज सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में जिला संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक हुईं जिसमें बेतिया में किसानों द्वारा 6 फरवरी को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया।