LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
18-Dec-2020 08:38 PM
PATNA: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर पर बैठ विरोध जताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून बनाए. किसानों की आर्थिक स्थिति सही रहे, इसके लिए यह बहुत जरूरी है. जाप के अनिश्चितकालीन धरना का यह तीसरा दिन था. आपको बता दें कि जाप किसानों के समर्थन में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी पहाड़ी, बाइपास में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी हुई है.
पप्पू यादव ने कहा ये कृषि कानून नहीं काले कानून है. यह भारत की आत्मा पर चोट है. मोदी सरकार के राज में किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. सरकार बस किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है. किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन और बुरी होती जा रही है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में 92 फीसदी छोटे और सीमांत किसान है. वर्तमान में पैक्स जो काम कर रही है उसमें किसानों को किसी प्रकार का फायदा नहीं हो रहा है. बिचौलिए और सरकार के लोग सारी कमाई कर रहे हैं. बिहार में पैक्स को खत्म कर मंडी सिस्टम लागू किया जाना चाहिए.
बिहार में विपक्ष पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि जब भी आम जनता के अधिकारों की बात आती है तो विपक्ष के नेता गायब हो जाते हैं. आज जब किसानों का भविष्य खतरे में हैं तो विपक्ष कहीं दिख नहीं रहा है. आखिर में अनिश्चितकालीन धरने के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रहेगी.