वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
28-Dec-2019 06:01 PM
RANCHI : रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुसलमानों पर भड़काने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोई भी मोदी सरकार पर किसी के साथ भेदभाव करने का आरोप नहीं लगा सकता। कोई माई का लाल कह दे कि हमने उज्ज्वला और शौचालय आवंटन में हिंदू-मुसलमान किया। हमने डीबीटी से बांटे गए नौ लाख करोड़ रुपये में भी कोई भेदभाव नहीं किया।
वहीं गिरिराज सिंह ने सीएए,एनसीआर और एनपीआर पर कहा कि घुसपैठियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। भले ही इंदिरा गांधी ने कठमुल्लों के आगे घुटने टेक दिए, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी नहीं झुकने वाले। 1971 में बांग्लादेश बनने के दौरान इंदिरा गांधी ने कहा था कि हमारी आबादी विस्फोटक है। हम कतई दूसरों के लिए जगह नहीं दे सकते। जबकि अब राहुल गांधी इन घुसपैठियों के हमदर्द बन गए हैं। अगर राहुल गांधी को इन घुसपैठियों को बाहर करने से इतनी ही तकलीफ है तो उन्हें ले जाकर इटली का नागरिकता दिला दें।
गिरिराज ने कहा कि डंके की चोट पर कहता हूं कि भारत के मुसलमानों को नागरिकता कानून से कोई तकलीफ नहीं होगी। उन्होनें कहा कि मोदी सरकार सीएए से एक कदम भी पीछे नहीं हटने वाली है। पाकिस्तान अब लियाकत पैक्ट से भाग रहा है। पाकिस्तान में केवल 40 मंदिर बचे हैं। एनपीआर पहली बार नहीं हुआ है। मोदी राज में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ।