ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / politics / जेपी नड्डा बोले..RJD वाले बिहार में चलाते थे अपहरण उद्योग, पलायन थी मजबूरी...

जेपी नड्डा बोले..RJD वाले बिहार में चलाते थे अपहरण उद्योग, पलायन थी मजबूरी

26-Oct-2020 02:18 PM

AURANGABAD:  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरजेडी पर हमला बोला. नड्डा ने कहा कि जंगलराज में आरजेडी वाले वही लगो हैं जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई थी. राज्य में अपहरण उद्योग चलाते थे. लोगों को यहां से मजबूरी में पलायन करना पड़ता था. अब ऐसे में अराजकता फैलाने वाले बिहार में कैसे बिहार में विकास करेंगे. 

अब विकास की बातें 

जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव में आज हमारे उम्मीदवार विकास की बात करते हैं. सरकार की उपलब्धियां बताते हैं. लेकिन 15 साल पहले जब बिहार में कोई चुनावी सभा करता था तो जाति, धर्म की बात होती थी. समाज को बांटने की बात होती थी. पीएम मोदी के आने के बाद राजनीति में ये बदलाव आया है. नड्डा ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जल, थल, नभ के सभी बॉर्डर सुरक्षित हैं. पिछले छह साल में पीएम ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर गलवान घाटी तक 4 हजार 7 सौ किमी की चार लेन सड़क पूर्ण हो चुकी है. 

बिहार के 66 लाख लोगों तक बिजली

जेपी नड्डा नेकहा कि बिहार में पहले दो घंटे ही बिजली आने पर हम खुश हो जाते थे. किसान तब डीजल पंप सेट लगाकर अपनी जरूरत पूरी करता थे. पीएम मोदी ने 1 हजार दिन में करीब 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई. बिहार में करीब 66 लाख लोगों तक बिजली पहुंचाई गई है. नड्डा ने कहा कि मार्च महीने से लेकर छठ और दीपावली तक मोदी जी ने 80 करोड़ की जनता को प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं,चावल और प्रति परिवार एक किलो दाल देने का काम किया. कोरोना संक्रमण के समय जब लॉकडाउन लगा तब हमारे पास मात्र एक टेस्टिंग लेबोरेटरी थी और आज हमारे पास 1600 टेस्टिंग लैब हैं. पहले 1500 टेस्टिंग प्रतिदिन होती थी और आज 15 लाख टेस्टिंग प्रतिदिन हो रही है.