मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
20-Oct-2020 02:57 PM
BUXAR: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जंगल राज पर निशाना साधा और कहा कि बिहार में बाहुबली और गुंडाराज नहीं चलेगा. क्योंकि यहां पर कानून का राज है. बिहार की जनता यह समझ भी रही है.
पोस्टर से लालू गायब
जेपी नड्डा ने कहा कि आजकल यहां आरजेडी के पोस्टर में केवल तेजस्वी दिखाई दे रहे हैं. लालू प्रसाद उसमें नहीं दिख रहे. अब पोस्टर में से ही उनके बेटे ने उन्हें गायब कर दिया. इसलिए गायब किया क्योंकि बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है और जानती है कि अब लूट राज या लालटेन राज नहीं चलेगा. अब मोदी का एलईडी राज चलेगा. जेपी नड्डा ने कहा कि कभी भी किसी पार्टी और नेता को इस आधार पर मत चुनिए कि वो क्या करेगा. किसी को भी चुनना है तो इस आधार पर चुनिए कि उस पार्टी ने और उस नेता ने पहले क्या किया है. अगर उसने पहले अच्छा काम किया है तो वो आगे भी करेगा इस आधार पर आप चुनिए.
काम के आधार पर दे वोट
जेपी नड्डा ने कहा कि आज चुनाव में कोई भी आता है तो उसको काम के आधार पर वोट मांगना पड़ता है. ये पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की चाल बदल दी. 2014 के पहले चुनावी भाषण में कोई काम नहीं गिनाता था. पहले भारत और बिहार की राजनीति भाई-भतीजावाद, अपनापन और परायापन से समाज को बांटते हुए चुनाव के मैदान में उतरा करते थे. 2014 के बाद पीएम मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदल डाली.