बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Nov-2025 05:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के स्वर्गीय मां को गाली देने वाले, छठ पर्व पर गलत टिप्पणी करने वाले, विदेश जा कर देश को नीचा दिखाने वाले और भ्रष्टाचार में डूबे लोगो को हराना है। वहीं नया नारा दिया नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे।
दरअसल, दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अतिहर गांव में रविवार को एनडीए की ओर से विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने महागठबंधन के शीर्ष नेताओं लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला।
सभा को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार की जनता के सामने साफ चुनाव है। राहुल गांधी को चुनना है या नरेंद्र मोदी को, फैसला जनता के हाथ में है। उन्होंने जोरदार नारा दिया नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे। रूढ़ि ने दावा किया कि बिहार एनडीए सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
वहीं जीतन राम मांझी ने भी महागठबंधन के नेताओं पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी जी पर भरोसा करती है और वही प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं। मांझी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी विदेश यात्राओं के दौरान देश की छवि खराब करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्राओं में देश को नीचा दिखाने” का काम किया है।
मांझी ने तेजस्वी यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के ऊपर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं और ऐसे लोगों के लिए सत्ता में कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नीतीश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर वोट करें।