ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद

Home / politics / नीतीश चुने गए NDA के नेता, कल 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे...

नीतीश चुने गए NDA के नेता, कल 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

15-Nov-2020 01:15 PM

PATNA : मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में  नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. इसकी घोषणा राजनाथ सिंह ने की. एनडीए में शामिल सभी 4 घटक दलों के नेताओं के मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में शामिल हुए. विधानमंडल दल की बैठक शुरू. उसके बाद नीतीश कुमार का नाम तय हुआ. 

बीजेपी ने ठोका दावा

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने कहा है कि सरकार गठन में डिप्टी सीएम कोई मुद्दा नहीं है लेकिन स्पीकर का पद बीजेपी के पास ही रहेगा. संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को किस को नेता बनाना हैं वह तय करेंगे. बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम के नाम पर पासवान ने कहा कि बैठक के दौरान अपने शीर्ष नेताओं को तय करना है. वह जिसको बनाएंगे वह सभी को मंजूर होगा. कई नामों के चर्चा होने पर कहा कि नाम पर सिर्फ चर्चा करना ठीक नहीं है.


नीतीश कुमार को चुना गया नेता

सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक हो रही थी. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, मंगल पांडेय, हम के जीतन राम मांझी, वीआईपी के मुकेश सहनी, जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा,आरसीपी सिंह समेत नवनिर्वाचित बीजेपी,हम, वीआईपी और जेडीयू के विधायक बैठक में शामिल हुए.