महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
23-May-2024 02:18 PM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड में कथित टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के बाद अब ईडी ने चंपई सोरेन सरकार के दो अन्य मंत्रियों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों मंत्रियों को समन भेजकर आगामी 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा है।
दरअसल, झारखंड में टेंडर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में पिछले दिनों कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के सहयोगी के घर से छापेमारी कर 32 करोड़ रुपए कैश बरामद किए थे। इसके बाद ईडी ने आममगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था।
दोनों से पूछताछ के बाद ईडी ने तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार होने के बाद आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब ईडी ने झारखंड सरकार को दो अन्य मंत्रियों को समन जारी किया है।
ईडी ने चंपई सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन जारी किया है। ईडी ने दोनों मंत्रियों को आगामी 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या आलमगीर आलम की तरह ईडी इन दोनों मंत्रियों को भी अरेस्ट करेगी। इसस पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को भी समन जारी किया था। मनीष रंजन ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव हैं, जिनसे ईडी 24 मई को पूछताछ करने वाली है।