Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
10-Mar-2024 07:04 PM
By First Bihar
RANCHI: पश्चिम बंगाल में टूट के बाद अब झारखंड में भी इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी यानि सीपीआई ने झारखंड में इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने एलान किया है कि झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 8 पर उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। सीपीआई राजधानी रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।
आगामी 16 मार्च को पार्टी की तरफ से सभी 8 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि इंडी गठबंधन में सीटों के एलान को लेकर लेटलतीफी हो रही है ऐसे में पार्टी को यह फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि हजारीबाग की सीट सीपीआई को दी जाए, नहीं तो सीपीआई गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।