BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
03-Feb-2023 11:09 PM
By MUKESH SHRIVASTAVA
JEHANABAD: बिहार में एक नाबालिग से रेप कर उसका वीडियो वायरल कर देने के मामले में जेडीयू की पूर्व जिलाध्यक्ष के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. जेडीयू नेत्री का पति इस मामले में पिछले 8 महीने से फरार था. पुलिस ने आज उसे धर दबोचा.
मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जहानाबाद जिला जदयू की पूर्व अध्यक्ष मंजू कुमारी के पति संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है. संजय कुमार वर्मा को महिला थाने की पुलिस ने बैदराबाद स्थित उसके पैतृक से धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक पिछले साल महिला थाने में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें संजय कुमार वर्मा भी अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने जांच में मामले को सही पाया, जिसके बाद संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
महिला थाने की थानेदार पूनम चौधरी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 8/22 में पीड़ित किशोरी के पिता ने लिखित शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर वीडियो बनाया गया और उसे वायरल कर दिया. पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के मुताबिक बैदराबाद निवासी सुनील कुमार ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया था. इस प्राथमिकी में 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडित लडकी के पिता ने आरोप लगाया है कि सुनील कुमार ने उनकी पुत्री के साथ रेप किया. वहीं बिट्टू कुमार ने वीडियो को वायरल किया है. पुलिस ने सुनील कुमार और बिट्टू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. जेडीयू नेत्री के पति संजय कुमार वर्मा पर आरोप है कि उसने रेप के इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश की. इसके लिए पीडित परिवार को धमकी भी दी. इसी आऱोप में संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
महिला थानाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि संजय कुमार वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 बी, 34 और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है. हालांकि मामले का एक औऱ अभियुक्ति अभी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उधर जेडीयू नेत्री मंजू कुमारी ने कहा है उनके पति को गलत मामले में फंसाया गया है.