बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार
29-Dec-2020 01:07 PM
PATNA : अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्तो में आई तल्खी को अब पार्टी के नेता खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं. जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते में दरार आ चुकी है. इस बात को जेडीयू के ही प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कंफर्म किया है. उन्होंने कहा है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि अरुणाचल के घटनाक्रम के बाद रिश्तो में दरार आई है.
वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि पिछले 15 सालों में गठबंधन के अंदर ऐसा कभी नहीं हुआ. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ, वह गठबंधन धर्म के विपरीत है. वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ पिछले 15 सालों की दोस्ती में ऐसा कभी नहीं किया. जैसा बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में किया है. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसे लेकर हम अफसोस जाहिर कर चुके हैं. पार्टी ने तय किया है कि अब बिहार के बाहर जेडीयू अपने बूते संगठन का विस्तार करेगा. हम चुनाव भी लड़ेंगे और पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा भी दिलाएंगे.
वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये भी कहा है कि आरसीपी सिंह के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार भी सरकार के साथ-साथ पार्टी को अलग से वक्त दे पाएंगे. आरसीपी सिंह पहले से संगठन के लिए काम करते रहे हैं लिहाजा अब पार्टी के विस्तार को खास तौर पर बिहार के बाहर जेडीयू अपना फैलाओ कर पाएगा.