बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
09-Oct-2025 06:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जन सुराज पार्टी द्वारा जारी की गई पहली उम्मीदवार सूची पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली इस पार्टी ने गुरुवार को पटना में 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पार्टी कार्यालय में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
टिकट नहीं मिलने से नाराज करीब एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ देर बाद सीनियर नेताओं ने हस्तक्षेप कर हंगामा कर रहे नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह घर-परिवार की बात है। कुछ लोगों का टिकट नहीं मिल पाया है, तो उनकी थोड़ी नाराजगी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी में पैसे और बाहुबल का कोई स्थान नहीं है। पार्टी ने समाज से जो वादे किए थे, उन्हें निभाया है।
उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव लाने के लिए सिर्फ 243 उम्मीदवार नहीं, बल्कि हजारों लोग हमारे साथ मैदान में हैं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, पार्टी उन्हें साथ लेकर चलेगी और उनकी योग्यता के अनुसार भूमिका दी जाएगी। **