गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
16-Sep-2024 09:28 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाने का वादा किया गया है। युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वही एक लाख सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया गया है। जबकि भूमिहीन किसानों को हर साल 4 हजार रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाए जाने की बात कही गई। लेकिन पूरे मेनिफेस्टो में आर्टिकल 370 का कोई जिक्र नहीं है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, पवन खेरा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से दिल्ली की एक ऐसी हुकूमत चल रही है, जिसमें लोगों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। इसी की ध्यान में रखकर 22 जिलों में कांग्रेस की टीम गयी और वहां के लोगों से बातचीत की। उनके दुख दर्द को जानने की कोशिश की। उसी के आधार पर कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो बनाया है।
कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं है बल्कि ये हमारी गारंटी है। ये लोगों की हक की बात है जिसे हम पूरा करके रहेंगे। लोगों की इस हालत को अब हाथ ही बदलेगा। भूमिहीनों, जोतदार और भू-स्वामी कृषक परिवारों को हम प्रतिवर्ष 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देंगे। जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए 100 फीसदी सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करेंगे। वही हर गरीब परिवारों को मिलने वाले 5 किलो राशन को बढ़ाकर 11 किलो किये जाने का वादा किया गया है। इसके साथ ही महिला सम्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 3 हजार रुपए मदद की घोषणा की गयी।