ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत

Home / politics / जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, नीतीश ने कर दिया कन्फर्म

जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, नीतीश ने कर दिया कन्फर्म

18-Jan-2021 12:54 PM

PATNA :  बिहार में एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार जल्द होने वाला है. सीएम नीतीश कुमार ने खुद कंफर्म कर दिया है कि कैबिनेट का विस्तार जल्द ही होने वाला है. फर्स्ट बिहार ने आपको कल ही बता दिया था कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की सीएम नीतीश के साथ बंद कमरे में चली बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी दे दी गई है. 


कल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद जब संजय जयसवाल सीएम आवास के बाहर निकले थे, उस वक्त उन्होंने कहा था कि मीडिया को कैबिनेट विस्तार के बारे में सूचना दे दी जाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान इस बात का बड़ा संकेत माना जा रहा था कि कैबिनेट विस्तार के लिए उनकी पार्टी ने नीतीश कुमार को हरी झंडी दे दी है. साथ ही साथ विधान परिषद में मनोनयन कोटे से 12 सीटों के लिए भी दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है आज इस खबर पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी.


दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान परिषद के उप चुनाव वाली सीटों पर उम्मीदवारों का नामांकन कराने पहुंचे थे. इसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मीडिया ने उनसे सवाल पूछा नीतीश कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जल्द ही होगा जल्दी होने वाला है. 


इसके पहले नीतीश कुमार से जब भी कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बीजेपी की तरफ से कोई बातचीत नहीं होने का हवाला दिया था. नीतीश पहले यह कहते रहे हैं कि बीजेपी से इस मामले पर चर्चा नहीं हो पाई है इसलिए देर हो रही है. नीतीश कुमार ने यहां तक कहा था कि उनके हाथ में अगर होता तो कब का मंत्रिमंडल विस्तार कर चुके होते.