ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Home / politics / जल जमाव पर CM नीतीश कुमार का बयान, अचानक हुई बारिश से पटना...

जल जमाव पर CM नीतीश कुमार का बयान, अचानक हुई बारिश से पटना की स्थिति हुई खराब, जलवायु परिवर्तन के कारण बिहार बेहाल

14-Oct-2019 12:46 PM

PATNA: राजधानी पटना में हुए ‘जल प्रलय’ पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने बयान दिया है. कृषि विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि अचानक हुई बारिश के कारण पटना की स्थिति खराब हो गई.


सीएम ने कहा कि बिहार जलवायु परिवर्तन से बुरी तरह प्रभावित है. बिन मौसम बरसात के कारण पटना में जल जमाव हुआ. नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु में परिवर्तन होने के कारण बिहार को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है. सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण ही बिहार में बाढ़ और सूखे की समस्या हुई.


सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण पराली जलाना है. उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने की समस्या कई राज्यों में है, धीरे-धीरे यह समस्या बिहार में भी बढ़ रही है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में कृषि की उपज कम थी लेकिन कृषि रोड मैप बनने के बाद से उत्पादन बढ़ा है.