मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Jan-2021 08:15 AM
PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज होगी। पार्टी के महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पहले पूरी कर ली जाएगी।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने आगामी 6 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई थी.
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी टल गया था। जीतन राम मांझी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे और उनकी बहू और पोती भी कोरोना की चपेट में आ गई थी. अब सभी कोरोना से ठीक हो चुके है. पार्टी का कार्यालय भी यहीं से संचालित होता है लिहाजा तमाम तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी.