ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / Happy New Year 2025: नए साल पर लालू के घर लग गया बधाई...

Happy New Year 2025: नए साल पर लालू के घर लग गया बधाई देने वालों का तांता, पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ता

राबड़ी आवास पर नए साल के पहले दिन लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. कार्यकर्ता लालू फैमिली के लिए गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं. एक कार्यकर्ता तो पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया।

01-Jan-2025 10:33 AM

By FIRST BIHAR

Happy New Year 2025: साल 2025 के आगाज के साथ ही देश विदेश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिहार के सियासी गलियारे में भी जश्न का माहौल है। राबड़ी आवास में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता राबड़ी आवास गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं। एक कार्यकर्ता तो न्यू ईयर की पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है।


दरअसल, नए साल के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आरजेडी चीफ भी राबड़ी आवास में चौकी लगाकर बैठ गए हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी हैसियत के मुताबिक लालू के लिए गिफ्ट लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं।


लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी आवास में मौजूद हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। लगातार कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और बधाई देकर वापस लौट रहे हैं। यह सिलसिला सुबह से ही जारी है और देर शाम तक चलने की संभावना है। 


इससे पहले लालू ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबीबेबसी,बेरोजगारीबेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित होइन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थसफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं


news image


news image


news image