ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Dec-2020 12:47 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अंदर खाने से आ रही है, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई है. 18 दिसंबर को हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बुलाई गई थी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है.
पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा है कि कोरोना के कारण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी. जीतन राम मांझी ने खुद आधी रात को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की थी. इतना ही नहीं मांझी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को भी कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है जो रविवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे.
जीतन राम मांझी फिलहाल होम आइसोलेशन में है और उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. इसी के मद्देनजर हम की बैठक स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी फिलहाल स्थगित रहेगा. हालांकि राष्ट्रीय परिषद की रविवार को हुई बैठक में इस बात के संकेत मिले थे कि मांझी अब अपने बेटे संतोष सुमन को पार्टी की कमान देने का मन बना चुके हैं.