ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / politics / Bihar Election 2025: नामांकन के बाद भरी सभा में फूट-फूटकर रोए गोपाल मंडल,...

Bihar Election 2025: नामांकन के बाद भरी सभा में फूट-फूटकर रोए गोपाल मंडल, सीएम नीतीश कुमार के बारे में क्या बोले?

Bihar Election 2025: गोपालपुर से जेडीयू का टिकट न मिलने पर विधायक गोपाल मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। जनसभा में वे फूट-फूटकर रो पड़े और नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

18-Oct-2025 04:48 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक गोपाल मंडल को जनता दल यूनाइटेड से इस बार टिकट नहीं मिला। पार्टी ने उनकी जगह पूर्व सांसद बुलो मंडल को एनडीए प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। 


टिकट कटने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी, जिसे लेकर गोपाल मंडल पटना में सड़क पर धरने पर भी बैठ गए थे, लेकिन उनकी बात नहीं बनी। टिकट न मिलने से आहत गोपाल मंडल ने शनिवार को गोपालपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। 


नामांकन के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जहां वे बोलते-बोलते भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। सभा में रोते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि वे नीतीश कुमार को कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने मंच से ही 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। यह दृश्य देख उनके समर्थक भी भावुक हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।