Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Jul-2025 03:55 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने आज बिहार को बंद रखा और चक्का जाम किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने पटना में विरोध मार्च निकाला। विपक्षी दल के नेता हो रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण के काम को तत्काल रोके जाने की मांग निर्वाचन आयोग से कर रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद इसे कराया जाए।
विपक्ष का कहना है कि वोटर लिस्ट रिवीजन में जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है वह गरीबों के पास नहीं हैं। इसलिए आधार कार्ड और राशन कार्ड को भी इस लिस्ट में जोड़ा जाए। विपक्ष के चक्का जाम और बिहार बंद पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग भेड़िये हैं..जो बाघ का छाल ओढ़े हुए हैं। ये लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बचाने में लगे हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार बंद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। यह लोग भेड़िया की तरह उन्होंने बाघ का छाल ओढ़ रखा है, गरीब के नाम पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान को बचाने के लिए आज ये बिहार बंद रखा है। जनता ने नकार दिया है। जनता इनके साथ नहीं है, जनता स्वेच्छा से जो भारत का नागरिक है । उसको कोई तकलीफ नहीं है ,तकलीफ है ये विदेशियों को नागरिक बनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में उनका उद्देश्य बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को बचाना है। सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के लिए देश के हितों को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं, और विपक्षी दलों को गरीबों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। सिंह ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की नौटंकी नहीं चलेगी, क्योंकि लोग उनके साथ नहीं हैं।
गिरिराज सिंह ने गोपाल खेमका के घर पर हुए हमले के सवाल पर कहा कि विपक्षी दलों के पास संवेदना नहीं है और वे केवल वोट के ठेकेदार हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट बैंक की राजनीति के लिए लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं। गिरीराज सिंह ने कहा कि जनता उनके साथ नहीं है, क्योंकि भारतीय नागरिकों को कोई तकलीफ नहीं है, बल्कि विदेशियों को नागरिकता देने की कोशिश की जा रही है।