सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
10-Mar-2021 09:27 AM
PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला है.उन्होंने ममता बनर्जी को नर्वस बताया है. गिरिाराज सिंह ने कहा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद. वाह मोदी जी वाह.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग कल तक दशहरा और दुर्गा पूरा में मूर्ति विसर्जन को लेकर नियम बनाते थे और वहां के लोगों को इसके लिए भी कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था, आज वो लोग खुले मंच से चंडी पाठ कर रहे हैं. वाह रे दीदी..अब चुनाव जो न कराए. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के जनेऊ वाले मामले को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ये सब चुनाव के लिए ड्रामा करते हैं.
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम सीट से चुनावी मुकाबले में हैं. वहीं उनके सामने बीजेपी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी हैं और उन्हें तगड़ी टक्कर दे रहे हैं.
ममता बनर्जी मंगलवार को नंदीग्राम पहुंचीं और यहां एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करने के दौरान ममता बनर्जी ने एक मंच से चंडीपाठ सुनाया. जिसके बाद से वह विरोधियों के निशाने पर आ गईं. विरोधी करने लगे कि जय श्री राम के उद्घोष से नाराज होने वालीं ममता बनर्जी को चंडीपाठ सुनाने की जरूर क्या पड़ गई.