बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
18-Aug-2025 11:24 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता बेगूसराय में "माई बहन योजना" के नाम पर फॉर्म भरवा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई सरकारी योजना अस्तित्व में ही नहीं है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और खड़गे जिस तरह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चुनावों में झूठे प्रलोभन देकर फॉर्म भरवाते थे, उसी तरह अब बेगूसराय में भी यही चाल अपनाई जा रही है। झोली में टका नहीं, सराई में डेरा तो क्या ये लोग हलफनामा दायर करें कि सरकार बनेगी तो सबको पैसा देंगे?
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो समाज को चाहिए कि ऐसे लोगों को डांटा पेटी से मारकर भगाएं।
गिरिराज सिंह ने चुनाव आयोग से भी इस पूरे मामले का संज्ञान लेने की अपील की और कहा कि राजद के लोग जिले में अंधाधुंध प्रलोभन की राजनीति कर रहे हैं, जिसके ठोस सबूत भी मौजूद हैं।