रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
01-Dec-2022 11:37 AM
By HARERAM DAS
DESK : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां चुनाव में जीत का दावा कर दिया है तो वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कह दिया है कि ओवैसी किसी का बी टीम नहीं है।
बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि आज गुजरात में चुनाव हो रहा है। मेरा पूरा मानना है कि इस बार दो-तिहाई मतों से गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी को जीताने का काम करेगी। जितनी गालियां लोगों ने मोदी को दी है रावण कहा, मौत का सौदागर कहा, कंस कहा, सारे गालियों का जवाब गुजरात की जनता मोदी के पक्ष में वोट डाल कर देगी।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी किसी का बी टीम नहीं है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जिन्ना का कार्बन कॉपी है। उनके सारे बयान को देखें तो समाज में जहर बोने के सिवा, समाज को तोड़ने के सिवा, हिंदू मुस्लिम में खाई पैदा करने के सिवा उनका कोई बयान अलग नहीं है। वह पूरे देश में जिन्ना बंटवारा किया था फिर यह इस्लामिक स्टेट और जिन्ना की तरह बांटने की साजिश कर रहें हैं।