दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
12-Feb-2026 03:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: नरेंद्र मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी के लिए “झूठा” और “लूच्चा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन पर किसानों के नकली हितैषी होने का आरोप लगाया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गेहूं और जौ के पौधे या गाय के बछड़े और बछिया को भी पहचान नहीं पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेशों में भारत की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं और उनका फाइल खुलने वाला है।
दिल्ली में एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसा झूठा नेता नहीं देखा। वे कितनी बार और कितना झूठ बोलते हैं, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। मेरे साथ खेत में चलकर वे गेहूं और जौ के पौधों में अंतर बता दें। वे गाय के बछड़े और बछिया को पहचान पाएंगे कि कौन किस लिंग का है। ऐसे नेता किसानों के बारे में बात कर रहे हैं।
मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पूरे खानदान ने किसानों को धोखा दिया है और वे किसानों के हित की रक्षा कैसे कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि किसानों के हित की रक्षा सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती है।
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे हैं और गृह युद्ध की आशंका पैदा कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा किया कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को खती-किसानी की ABCD भी पता नहीं है। अब इनका भी फाइल खुलने वाला है।