बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
04-Oct-2019 12:57 PM
PATNA : जेडीयू की तरफ से लगातार मिल रही नसीहत पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जवाबी हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने नसीहत देने वाले जेडीयू नेताओं को औकात बताते हुए कहा है कि निष्ठुर और संवेदनहीनों से मुझे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
गिरीरिराज सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सत्ता के नशे में अक्सर जमीन नजर नहीं आता। आंख पर अगर पर्दा हो तो लोगों का दर्द सुनाई नहीं देता। गिरिराज ने कहा है कि सवाल हमेशा सजग चौकीदार से ही पूछा जाता है।
आपको बता दें कि पटना में जलजमाव को लेकर गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जवाबदेह बताया था। जिसके बाद जेडीयू नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह पर पलटवार किया था। गिरिराज सिंह ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र की जनता यह बता देगी कि पीड़ितों के लिए उन्होंने क्या काम किया है। गिरिराज ने कहा है कि उन्हें इसके लिए निष्ठुर और संवेदनहीनों से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।