ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / politics / घर-घर गंगाजल पहुंचाकर नीतीश के पाप नहीं धुलेंगे, गिरिराज सिंह का तीखा हमला

घर-घर गंगाजल पहुंचाकर नीतीश के पाप नहीं धुलेंगे, गिरिराज सिंह का तीखा हमला

01-Dec-2022 03:43 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सीएम नीतीश घर-घर में शराब पहुंचा रहे हैं तो वहीं, उसका प्रायश्चित करने के लिए अब वे घर-घर गंगाजल पहुंचाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शराब नीति पर पुनर्विचार करें। जैसे पूरे देश में नीति चल रही है उस तरह का नीति लाएं, जिससे अपराध भी रुक सके और बिहार को राजस्व मिल सके। 




गिरिराज सिंह ने कहा है कि शराबबंदी से बिहार का राजस्व घाटा हो रहा है और पतली गली से मुख्यमंत्री के पार्टी के खाते में राशि जा रही है क्या। घर-घर गंगाजल पहुंचाने से नीतीश कुमार को प्रायश्चित नहीं मिलेगी। नीतीश ने घर-घर शराब पहुंचाकर जो पाप किया है वह गंगाजल पहुंचाकर पुण्य नहीं मिलेगा। बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं शराब और अपराध चोली दामन का संबंध होते जा रहा है। चाहे बेगूसराय हो चाहे कोई और राज्य हो। बिहार के मुख्यमंत्री नालंदा और गया में गंगाजल पहुंचा रहे हैं ये अच्छी बात है। गंगाजल पहुंचा दें लेकिन इससे प्रायश्चित नहीं होगा।




नीतीश कुमार ने जो पाप किया है उसका प्रायश्चित नहीं हो सकता। शराब के कारण अपराधी बनाकर लोगों को जेल में भेज रहे हैं। ये नीतियां गलत है। उन्होंने कहा कि लोग जेल जा रहे हैं इससे नीतीश कुमार प्रायश्चित नहीं कर पाएंगे। उन्हें शराब नीति पर पुनर्विचार करने की जरुरत है। बिहार के राजस्व बर्बाद हो रहा है और बिहार में दारू भी बंद नहीं हो रहा है। शराबबंदी के कारण केवल अपराध बढ़ रहा है।