ब्रेकिंग न्यूज़

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट 'सर प्लीज छोड़ दीजिए न...' क्लासरूम में गोद में बैठाकर लड़की के साथ टीचर कर रहा था गंदा काम; अब स्टूडेंट ने उठाया यह कदम तो... Patna News : मच्छर कॉइल से लगी आग, पटना में घर के अंदर महिला की जलकर मौत; मातम का माहौल Road Safety India : एक गलती और DL रद्द! अब चालान नहीं, नंबर कटते ही सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती, एक हफ्ते में दो बार हुए बेहोश

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एक सप्ताह में दो बार बेहोश होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी एमआरआई सहित अन्य चिकित्सीय जांच की जा रही है।

12-Jan-2026 06:26 PM

By FIRST BIHAR

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को उन्हें वॉशरूम में जाते समय दो बार बेहोशी के दौरे पड़े थे। इसके बाद डॉक्टरों ने विस्तृत जांच और एमआरआई कराने की सलाह दी, जिसके तहत उन्हें सोमवार को एम्स में भर्ती किया गया।


बताया कि 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ 12 जनवरी को जांच के लिए एम्स पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। उनकी एमआरआई सहित अन्य जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है।


बता दें कि जगदीप धनखड़ इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान बेहोश हो चुके हैं। उपराष्ट्रपति रहते हुए वे कच्छ के रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान अस्वस्थ होकर गिर पड़े थे।


स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने पिछले वर्ष 21 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और संसद सदस्यों से मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया था।