Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
15-Jan-2025 12:00 PM
By Ganesh Samrat
Bihar Politics: आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद को सरकार ने नया फ्लैट आवंटित किया है। मकर संक्रांति के बाद इस फ्लैट का गृह प्रवेश किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ सत्ताधारी दल के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। इस दौरान चेतन आनंद के पिता पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी।
दरअसल, चेतन आनंद वहीं आरजेडी के बागी विधायक हैं जिन्होंने फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में पाला बदल लिया था और विपक्ष की सीट छोड़कर सत्ताधारी दल के साथ आकर बैठ गए थे। आरजेडी का बागी विधायक होने के बावजूद सरकार ने चेतन आनंद को मंत्री का फ्लैट आवंटित किया है।
बेटे को नया घर मिलने के मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ पूरे परिवार में खुशी है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने बड़ी बात कह दी। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हाल में हुए चार उपचुनाव को विपक्ष ने सत्ता का सेमीफाइनल बताया था। विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों पर एनडीए की जीत हुई, जिसमें से तीन सीट पहले महागठबंधन के पास थी।
उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर विपक्ष चारों खाने चित्त हो गया। कहा गया कि सेमीफाइनल ही 2025 के फाइनल का रिजल्ट तय करेगा, जिसे सेमीफाइनल के उपचुनाव ने तय कर दिया। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार थक चुके है, इसपर आनंद मोहन ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार वहीं हैं जो बिहार से पूरे देश की राजनीति को नचा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से सभी को ऊंगली पर नचा रहे हैं, सत्ता नीतीश कुमार के साथ रहेगी।