Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
29-Jan-2024 06:56 PM
By First Bihar
PATNA: पटना स्थित ईडी दफ्तर के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। करीब 8 घंटे से ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। वही बाहर उनकी बड़ी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती, एमएलसी सुनील सिंह सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता खड़े हैं। लालू यादव के ईडी दफ्तर से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं।
ईडी के गेट पर अपने बीमार पिता लालू यादव का हालचाल जानने में मीसा भारती लगी थी। वह अपने पिता का इंतजार कर रही थी कि वो कब बाहर निकलेंगे। मीसा भारती ने पिता के लिए दवाईयां भी अंदर भिजवाई। वही ईडी ऑफिस के बाहर ठेले राजद एमएलसी सुनील सिंह बैठ गये और सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
मीसा भारती ने कहा कि कल सरकार गई और आज ईडी ने उनके पिता लालू प्रसाद को पूछताछ के बुला लिया। 30 जनवरी को भाई तेजस्वी को भी बुलाया गया है। मीसा ने बताया कि सत्ता में बैठे लोग एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। बीमार इंसान को इस तरह से बुलाकर आठ घंटे से बिठाया गया है। दो तीन बार जाकर तो हम दवा भी दिये है लेकिन ईडी का कोई भी अधिकारी बाहर आकर यह बताने को तैयार नहीं है कि और कितने घंटे उनसे पूछताछ होगी। नीतीश के परिवारवाद वाले बयान पर मीसा ने कहा कि जब महागठबंधन में आये थे तब नहीं पता था कि लालू जी का परिवार है कि नहीं..परिवार के कितने सदस्य राजनीति में हैं।
वही राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी के द्वारा इस तरह की कार्रवाई अफसोसजनक है। जिस व्यक्ति की उम्र 76 साल से ज्यादा है जो बीमार व्यक्ति हैं जिनका हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। ऐसे बीमार व्यक्ति से निर्दयतापूर्वक पूछताछ किया जा रहा है। पूछताछ पूरी नहीं हुई हो तो कल फिर बुला लेते लेकिन करीब 9 घंटे उनको बिठाकर रखा गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मानवता को शर्मसार करने वाली कार्रवाई की जा रही है। लालू को परेशान आज थोड़े ही किया जा रहा है सदियों से उनको परेशान किया जा रहा है। पहले भी कई बार यह बोला जा चुका है जब तक लोकसभा का चुनाव संपन्न नहीं होगा तब तक देशभर के मजबूत विपक्ष को इसी तरह तंग किया जाएगा।
