कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट
22-Feb-2020 07:30 PM
DELHI: भारत के दो दिनों के दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी होगी. नीतीश कुमार देश के कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल किये गये हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ डिनर करेंगे. नीतीश कुमार को इसका न्योता मिल गया है.
राष्ट्रपति भवन से मिला न्योता
सरकारी सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन से न्योता भेज दिया गया है. दो दिनों के भारत दौरे पर आ रहे डोनाल़्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के सम्मान में 25 फरवरी की रात राष्ट्रपति भवन में भोज रखा गया है. इस भोज में शामिल होने के लिए नीतीश को भी न्योता दिया गया है. नीतीश कुमार देश के कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिन्हें ट्रंप के साथ भोजन का न्योता मिला है.
केंद्र सरकार से मिल रही खबर के मुताबिक 25 फरवरी की रात में आयोजित भोज में बिहार के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिसा, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है. इसके अलावा केंद्र सरकार में शामिल चुनिंदा मंत्रियों को ही इस भोज में शामिल होने का न्योता मिला है. ये तमाम लोग ट्रंप परिवार के साथ भोजन करेंगे.
हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय में अब तक न्योता मिलने की बात की पुष्टि नहीं की है. लेकिन दिल्ली से आ रही खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार को न्योता भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि ट्रंप परिवार से मिलने का मौका चंद ही लोगों को मिल रहा है. मेलानिया ट्रंप 25 फरवरी को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में जाकर हैप्पीनेस क्लास देखेंगी और बच्चों से बात करेंगी. लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को वहां निमंत्रित नहीं किया गया है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने गहरी नाराजगी भी जाहिर की है.