Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
11-Jan-2025 02:07 PM
By First Bihar
DK Tax in Bihar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डीके टैक्स का नाम लेकर बिहार की सियासत में एक नया विवाद छेड़ दिया है। तेजस्वी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार में डीके टैक्स वसूला जा रहा है। अब तेजस्वी ने डीके को लेकर बड़ी बात कह दी है और कहा है कि जल्द ही वह बड़ा खुलासा करने वाले हैं। उन्होंने तो डीके को बिहार का सुपर सीएम तक बता दिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री होश में नहीं है, उनसे बिहार नहीं चल पा रहा है। राज्य में प्रशासनिक अराजगता फैल चुकी है। बिहार में आजकल डीके टैक्स वसूला जा रहा है। ब्लॉक और थाना में जितना भी भ्रष्टाचार हो रहा है उसके लाभार्थी केवल डीके ही हैं। बिहार में डीके टैक्स का इतना बोलबाला है कि डीके बॉस की सरकार चल रही है, उन्हें सुपर सीएम भी कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में डीके बॉस का खौफ है और हद से ज्यादा डीके टैक्स की वसूली की जा रही है। आने वाले समय में खुलासा करेंगे कि डीके बॉस कौन है और कैसे वसूली की जा रही है। क्या क्या कारनामे किए जा रहे हैं, आने वाले समय में सभी बातों को जनता के सामने रखेंगे।
वहीं सीएम नीतीश से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई मतलब ही नहीं है भाई, पैर पर कुल्हाड़ी जाकर थोड़े न मारेंगे। तेजस्वी ने ये बातें पश्चिम चंपारण के बगहा में कही है।