Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
26-Feb-2025 01:09 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के साथ ही बिहार सरकार में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री रहे दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
दरअसल, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के सात विधायक नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम चार बजे राज्यपाल सभी बीजेपी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
इससे पहले आज सुबह मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि भाजपा का एक सिद्धांत है- ' एक व्यक्ति एक पद' इसी सिद्धांत को अपनाते हुए में मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उधर, बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।