Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
16-Jan-2025 03:51 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। जीतन राम मांझी की डिमांड पर बीजेपी की तरफ से जवाब आ गया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि सबकुछ पहले ही तय हो चुका है अब कुछ नहीं हो सकता है।
दरअसल, जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव से पहले 20 सीटों पर दावा ठोक दिया है। जीतन राम मांझी ने बुधवार को जहानाबाद में कहा था कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े लेकिन अगर उन्हें 20 सीट भी मिल जाता है तो वह उतने पर संतोष कर लेंगे।
जीतन राम मांझी के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का रिएक्शन सामने आया है। दिलीप जायसवाल ने कहा है कि गठबंधन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन नहीं है। सभी सीटों का बंटवारा भी हो गया है और फॉर्मूला भी तय हो चुका है, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दल में इसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है, मीडिया में गलत खबरें चल रही हैं लेकिन एनडीए पूरी तरह से मजबूत है और सही समय आने पर सही फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए हर जिले में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इसी के तहत गुरुवार को पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी