छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
17-Nov-2020 04:32 PM
PATNA: विभाग बंटवारे के बाद बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने वित्त विभाग पहुंचे और अपना कार्यभार संभाल लिया. उनकी रणनीति क्या होगी इसको लेकर भी उन्होंने पहले ही दिन खुलासा किया है.
रोजगार पर फोकस
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार कैसे मिल सके और यहां पर उद्योग कैसे लगे इस पर उनको काम करना है. इसको लेकर सभी के साथ बैठक करेंगे और समीक्षा करेंगे. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इसको लेकर वह सीएम नीतीश कुमार के दिशा निर्देश पर काम करेंगे और बिहार को आत्मनिर्भर बनाना हैं.
कई अहम विभाग का जिम्मा
तारकिशोर प्रसाद के पास कई महत्वपूर्ण विभाग है. इसमें वित्त मंत्री, वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना प्रावैधिकी, आपदा प्रबंधन, नगर विकास एवं आवास विभाग भी दिया गया है. जैसे ही विभाग में पहुंचे अधिकारियों ने नए डिप्टी सीएम का स्वागत किया. बता दें कि चुनाव में आरजेडी के 10 लाख रोजगार देने के दावे पर बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. अब बीजेपी फिर से सत्ता में लौट आई है. ऐसे में सबकी नजर टिकी हुई है कि बीजेपी अपने वादे को कब पूरा करती है.