Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
15-Nov-2020 03:12 PM
PATNA: बीजेपी विधानमंडल दल के नेता बनाये गये सुशील मोदी की डिप्टी सीएम पद से पारी समाप्त हो गयी है. बीजेपी विधायक दल की बैठक और उसके बाद हुए घटनाक्रम में ये साफ हो गया है. 11 सालों तक नीतीश के साथ डिप्टी सीएम बन कर रहे सुशील मोदी अब उनके नायब नहीं रहेंगे. हालांकि बीजेपी ने नाम का एलान नहीं किया है लेकिन ताजकिशोर प्रसाद को नये डिप्टी सीएम का ताज मिल सकता है.
बीजेपी विधायक दल की बैठक में क्या हुआ
बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही साफ हो गया था कि सुशील मोदी गद्दी से उतार दिये गये हैं. विधायक दल की बैठक में सुशील मोदी को विधानमंडल दल का नेता नहीं चुना गया है. बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें विधानमंडल दल का मौजूदा नेता होने के नाते बोलने का निमंत्रण दिया.
इसके बाद सुशील मोदी ने बोलना शुरू किया
“मैंने 30 साल पार्टी की सेवा की है. पार्टी ने कई मौके दिये हैं. अब मैं चाहता हूं कि किसी नये व्यक्ति को जिम्मेवारी मिले. मैं चाहता हूं कि विधानसभा में चुनकर आया कोई विधायक पार्टी के विधानमंडल दल का नेता बने. इसलिए मैं तारकिशोर प्रसाद का नाम विधानमंडल दल के नेता के तौर पर प्रस्तावित करता हूं. वे ही एनडीए विधायक दल के उपनेता होंगे.”
सुशील मोदी के इस प्रस्ताव को बीजेपी विधायक दल ने पारित कर दिया. यानि सुशील मोदी कुर्सी से बेदखल हो गये हैं. उसके बाद के घटनाक्रम ने भी इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश कुमार जब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने गये तो सुशील मोदी उनके साथ नहीं थे. सुशील मोदी को राजनाथ सिंह अपने साथ लेकर स्टेट गेस्ट हाउस लेकर चले गये. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि उनका डिप्टी सीएम कौन होगा को मुख्यमंत्री बोले-थोडी देर में सब क्लीयर हो जायेगा. नीतीश के बयान से भी साफ हुआ कि सुशील मोदी उनके डिप्टी सीएम नहीं बनने जा रहे हैं.